राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 11केवी लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुामनगढ़ के पल्लु की है। जहां पर शुक्रवार की देर रात को हादस में दो किसानों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिसरासर ग्राम पंचायत की ढाणी लेघान गांव में खेत में काम कर रहे 3 किसान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया।
मृतकों की पहचान ढाणी लोघान निवासी हजारीराम और पवन कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल विनोद पुत्र भागीरथ न्योलखी ढाणी लेघान का निवासी है। ये तीनों ढाणी लेघान स्थित खेत में काम कर रहे थे, तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से वे उसकी चपेट में आ गए।
हजारीराम खेत में काश्त करता था, जबकि पवन और विनोद ट्यूबवेल बोरिंग का काम करते थे। हादसे के बाद तीनों किसान खेत में गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हजारीराम और पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया।


