Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। दो दिनों पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कारवाई की है। डूंगरगढ़ पुलिस ने यह कारवाई की है। पुलिस टीम नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीम ने चूरू मेंऊठवालिया गांव निवासी उदयसिंह और नागौर के डीडवाना में मोलासर गांव निवासी सुदेश स्वामी को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला:- श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग अपने छोटे भाईयों को लेने के लिए स्कूल जा रही थी।इसी दौरान बीच रास्ते में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो युवकों ने उसे उठा लिया। जिसके बाद सूनसान जगह पर लेकर गएऔर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पीडि़ता के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकिया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!