राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा का खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की है। बता दे कि ठुकरियासर गांव में पंचायत भवन में आज सुबह बाबा साहब की मूर्ति के कान,नाक के साथ छेडछाड़ की गयी थी। इसको लेकर विकास अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए नरसाराम व हनुमान को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE