राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जहां पर बीकानेर आ रहे ट्रक और पिकअप के बीच नेशनल हाईवे 52 पर भिड़ंत हो गयी। घटना चुरू के कोतवाली थाना क्षेत्र की हे। जहां पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिडंत हो गयी। जिसमें पिकअप सवार की मौत हो गयी। जबकि ट्रक ड्राइवर सहित पिकअप में सवार दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक ड्राइवर गुलाबचंद ने बताया कि वह ट्रक सोनीपत से रसगुल्ले के डिब्बे लेकर बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर लेकर जा रही पिकअप से भिड़ गयी। हादसे में पिकअप में सवार दाताराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार मनीराम व ट्रक ड्राइवर घायल हो गये। जिनका डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!