राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम में व्यक्ति की जेब से हजारों रूपए निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में गंगानगर के जैतसर का रहने वाला चम्पालाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 सितम्बर को पीबीएम अस्पताल की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने किसी मरीज के इलाज के लिए आया हुआ था। इसी दौरान पीबीएम हॉस्पीटल के एक नम्बर गेट से निकलते समय पीछे से एक लड़का आया ओर उसकी जेब से 50 हजार रूपए निकालकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!