राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बंद हो चुके फाटक के ऊपर से निकलना खतरे से खाली नहीं है। ऐसी ही खबर बाबूलाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग से सामने आयी है। जहां पर आज शाम को एक युवक बंद हो चुके रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गयी। युवक फिर भी काफी देर तक मशक्कत करता लेकिन बाइक नहीं निकली। ट्रेन पास में आयी तो युवक बाइक छोड़कर साइड हो गया। जिसके चलते बाइक पुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी गनीमत रही की हादसा होते-होते टल गया। युवक अपनी बाइक वहां छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ जीआरपी पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अब बाइक के आधार पर युवक का पता लगा रही है कि वो कौन है? बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!