राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के टक्कर मारने और पैर के ऊपर से ट्रेलर निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने में अनाज मंडी में पलदारी करने वाले सदीक पुत्र सुभान ने ट्रेलर संख्या आरजे-50-जीए-1037 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 सितम्बर की दोपहर को सरस पार्लर के आगे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि टे्रलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भतीजे के टक्कर मार दी। जिसके बाद पैर के ऊपर से ट्रेलर चढ़ा दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!