राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। ट्रेलर द्वारा कार को टक्कर मारने और घसीटते हुए ले जाने की खबर सामने आयी है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना नागौर में बोरुंदा-बीटन सरहद पर रविवार दोपहर की है। जहां पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर कार को 50 फीट घसीटते हुए दीवार से जा टकराया। दीवार और ट्रेलर के बीच दबने से कार चकनाचूर हो गई।
हादसे में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं 8 साल की दूसरी बेटी घायल हो गई, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हरियाणा के रहने वाले थे। कार बोरूंदा की ओर आ रही थी, वहीं ट्रेलर बोरूंदा से मेड़ता की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दीवार और ट्रेलर के बीच दबने से कार चकनाचूर हो गई।


