राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के बज्जू के भड़ल गांव की है। जहां पर एक्सीडेंंट के चलते दो गाडिय़ों के बीच फंसी स्विफ्ट कार में एक नवजात सहित तीन की मौत हो गयी। परिवार प्रसूता और 2 दिन की मासूम को हॉस्पिटल से लेकर घर लौट रहा था।

 

हादसा शाम 7 बजे बज्जू थाना क्षेत्र में हुआ। स्विफ्ट में कुल 6 लोग थे। प्रसूता सहित तीन लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को पहले बज्जू हॉस्पिटल लाया गया, जहां बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार परिवार फलोदी के मदासर गांव का रहने वाला है। हॉस्पिटल से घर जाते समय उनकी कार बज्जू से करीब 30 किलोमीटर दूर कैंपर से भिड़ गई। कुछ सेकेंड बाद ही कार के पीछे चल रही स्कॉर्पियो उनकी कार से टकरा गई। स्विफ्ट के अंदर फंसे सभी घायलों को करीब आंधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

 

इलाज के दौरान बज्जू के हॉस्पिटल में नवजात के मामा मनीष पुत्र शैलूराम सारण की मौत हो गई। जबकि, अन्य घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। रास्ते में नवजात और उसकी नानी ऐलची पत्नी शैलूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बच्ची की मां बाधु देवी, काका का बेटा रिछपाल और उसकी पत्नी मंजू देवी गंभीर घायल हैं। सभी पीबीएम हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!