Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में बड़ी जस्सोलाई निवासी किशनलाल ने प्रताप,मुकेश,प्रशांत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 अप्रेल की रात को शांति विकास भारती स्कूल के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे। जब उसने देने से मना कर दिया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 300 रूपए छीनकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके सिर पर भी वार किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE