राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में कांग्रेस नेता के सूने घर में सेंधमारी कर लाखों का माल पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार की है। जहां पर कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन का मकान है। ओमप्रकाश सेन की पत्नी वर्तमान में नाईयों की बस्ती ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव लड़ रही है। ऐसे में पुरा परिवार चुनाव में व्यस्त है। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने ओमप्रकाश के मकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। आसपास के पडोसियों को जब इसकी भनक लगी और घर में देखा तो होश उड़ गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला और तिजोरियां टूटी हुई मिली। सूचना के बाद गांव से परिवार के लोग रवाना हुए और घर पर पहुंचे है। पुलिस को इस सम्बंध में सूचना दी गयी है और आसपास के सीसीटीवी और खंगाले जा रहे हैं।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE