हरियाणा से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बढ़ते अपराध के बी गैंगवार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। जहां पर सोनीपत रोड स्थित बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर बीती रात को दो गैंग के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो को गोली लगी है जो कि गंभीर घायल हुए है। जानकारी के अनुसार यह गैंगवार राहुल बाबा और सुमित प्लोटरा गैंग के बीच हुई है।
पुलिस का कहना है कि बोहर गांव के 5 युवक ठेके पर बैठे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी राहुल बाबा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर ली है। वारदात के दौरान मरने वालों में सुमित प्लोटरा का भाई अमित नांदल उर्फ मोनू भी शामिल है। उसके साथ बोहर के गांव के ही रहने वाले जयदीप और विनय की मौत हुई है। वहीं, अनुज और मनोज के पैरों में गोलियां लगने से घायल हुए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!