Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरों द्वारा बैखोफ होकर घरों के ताले तोडऩें का वीडियो सामने आया है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के कोठारी हॉस्पीटल पीछे क्षेत्र की है। जहां पर 07 सितम्बर की रात को बाइक पर सवार होकर तीन चोर आए और ताले तेाड़कर घर में घुस गए। जानकारी के अनुसार रात को बाइक पर सवार तीन लोग आए और सीता राघवेन्द स्कूल के पास बंद घर को निशाना बनाया।

घर के मालिक विदेश में रहते हैं और घर फिलहाल बंद है। सीसीटीवी में चोरों ने पास के घरों में पहले कुंडी लगाई और फिर ताला लगा दिया ताकि कोई सीधे बाहर नहीं निकल सकें। सीसीटीवी में चोर कई बार इधर-उधर देखते रहें। इस दौरान चोरों ने लोहे के सरियों से वार कर घर के ताले तोड़े और घर में घुस गए। फिलहाल घर में चोरी कितने रूपए,सामान हुआ है। जिसकी पुरी जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!