राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। विधायक व्यास ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश देने की अनुशंसा की थी।

 

बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस अनुशंसा को स्वीकृत कर नि:शुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। निर्णय पर जिले के खिलाडिय़ों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खिलाडिय़ों के भविष्य को संवारने वाला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाडिय़ों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। विधायक ने इसके लिए कुलगुरु और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल का आभार जताया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!