राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक तरफ प्रदेश में गुलाबी ठंडक की दस्तक हो गयी है। जिसके चलते सुबह ओर शाम को अब ठंड़क का अहसास होने लग गया है। इसी बीच आए अर्णब तूफान के चलते राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गयी है। भीषण चक्रवाती तूफान अर्णब के लैंडफाल के बाद मौसम विभाग ने इसके प्रभाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

 

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी इन दो दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, सीमावर्ती पश्चिमी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।अर्णब तूफान को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के सभी 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले शामिल हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!