राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को युवती द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के नगर निगम के पीछे क्षेत्र की है। जहां पर नगर निगम के पीछे अपने निवास में बने ऊपरी मंजिल कमरे में एक युवती फंदे से झूलती मिली। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतका की पहचान शलाख़ा के रूप में हुई है। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई ,मो जुनैद ,अब्दुल सतार, इमरान ,अयूब लोदा व राजकुमार खडग़ावत आदि मौजूद रहें।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE