राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। बीते महीने ही बीकानेर जिले की निकाय में पार्षदोंं के चुनाव हुए थे। इस दौरान नोखा निकाय में भी पार्षदों के चुनाव हुए थे। नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित हुए पार्षद आसुराम नायक का आज निधन हो गया है। जिसके बाद नोखा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी। विकास मंच के बैनर से नायक वार्ड 34 से पहली बार पार्षद चुने गए थे। बताया जा रहा है कि आसुराम को अचानक सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें पीबीएम ले जाया गया। जहां पर उनका निधन हो गया। विकास मंच के सुप्रीमोंं कन्हैयालाल झंवर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल सहित अनेक नेताओं ने नायक के निधन पर शोक जताया है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE