राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत पर जायजा लेने के लिए गए व्यक्ति के सिर पर पत्थर मारने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में सागर रोड़ निवासी भैराराम ने सुभाष, तोलाराम, भंवरलाल, मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 अक्टूबर की शाम को तिलकनगर क्षेत्र की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह अपने मकान की छत पर जायजा लेने के लिए गया हुआ थाा। जहां पर आरोपित ने उस पर भारी भरकम पत्थर फेका जो कि उसके सिर पर लगा। पत्थर के लगने से उसके चोट लग गयी। परिवादी के अनुसार आरोपी उसके प्लॉट पर कब्जा कर हड़पना चाहते हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE