राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में बीजेपी में संगठन में बदलाव की खबरों पर एकबारगी विराम लग गया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने इशारों ही इशारों में कह दिया है कि गाड़ी ठीक चल रही है। ऐसे में बदलाव की गुजाइंश नहीं है।
बता दें कि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी टीम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सियासी गलियारों में भी यही चर्चा थी कि राजस्थान में होने वाले उप चुनाव से पहले राठौड़ की नई टीम देखने को मिलेगी। लेकिन, अब राठौड़ के बयान से साफ हो गया है कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राठौड़ की नई टीम में एंट्री की आस लगाए बैठे नेताओं को बड़ा झटका लगा है।
नागौर जिले के खींवसर में लालावास स्थित संकट मोचन धाम पर आयोजित भाजपा संगठन की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पुरानी गाड़ी ठीक चल रही है। उसमें टायर बदलने की जरूरत नहीं है, छोटी-मोटी खराबी सही करने के लिए कोई पार्ट बदलने की जरूरत पड़े वो बात अलग है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी करीब डेढ़ माह का कार्यकाल हुआ है, ऐसे में उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!