राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के आगे शराब पीने से टोकने पर विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में राणासर नरूकान के रहने वाले छैलुसिंह ने हरिराम व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर के आगे शराब पी रहे थे। जब उसने आरोपित को मना किया तो आरोपित गुस्सा हो गए और गाली गलौच करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित इसके बाद उसेक घर में घुसे और थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




