Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आज 12 राज्यों की 26 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें झारखंड की एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग ने हरा दिया। आज संपन्न हुए चुनावों में से 19 सीटें एनडीए को, इंडिया ब्लॉक को 6 और एक सीट मिजोरम की जोराम पीपुल्स मूवमेंट को मिली। इस चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा हुआ।

 

गुरुवार को झारखंड की 2 और मिजोरम की एक राज्यसभा सीटों के रिजल्ट आए। झारखंड में एक सीट एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नाथवानी और दूसरी झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीती। झारखंड में क्रॉस वोटिंग की वजह से परिमल को जीत दर्ज मिली। यहां 3 वोट अवैध पड़े। कांग्रेस ने आरजेडी और लेफ्ट पर साथ ना देने का आरोप लगाया। वहीं, मिजोरम की एक सीट पर जोराम पीपुल्स मूवमेंट प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!