राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में लगातार बाइक चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। कैमरों के आगे से शातिर चोर मिनटों में बाइक को पार कर ले जा रहे हैं। ऐसी ही खबर सामने आयी है नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से। इस सम्बंध में पपु सुथार पुत्र डूंगरराम सुथार ने नयाशहर पुलिस थाने में परिवाद दिया है। प्रार्थी ने बताया कि 17 सितम्बर को वह माहेश्वरी शमसान भूमि के पास अपने रिश्तेदार के यहां मिलने गया। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके अंदर काम से चला गया। वापस आया तो देखा कि आरजे-07-एसक्यू-4842 नम्बर की गाड़ी गायब मिली। प्रार्थी ने बताया कि इधर उधर पता किया लेकिन गाड़ी अभी तक नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!