राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज आंधी और बारिश के चलते दीवार के ढ़ह जाने और एक ही परिवार के चार लोगों के दब जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के जिले के सादुलपुर क्षेत्र की है। जहां पर रामपुरा गांव में तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढ़ह गयी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे दब गए।
इस पर गांव के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरु किया। इसके बाद मलबे में दबे परिवार के मुखिया धर्मवीर नायक, पत्नी सुमित्रा, बेटी मंजू और पांच साल की मंजू की बेटी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में धर्मवीर नायक और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को चूरू रेफर कर दिया गया है।


