Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनाज मंडी में बेकाबू होकर बोलेरो के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ स्थित अनाज मंडी में शनिवार की है। जहां पर बड़ा हादसा टल गया। एक बोलेरो गाड़ी घुम रही थी इसी दौरान बेकाबू होकर पलट गई। गनीमत रही कि बोलेरो में बैठे चार मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, ड्राइवर भी सुरक्षित बच गया। अचानक पलटी गाड़ी को देखकर आसपास के मजदूर पहुंचे और उसे सीधा किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

 

मंडी प्रशासन की ओर से बोलेरो गाडिय़ों से सामान इधर से उधर किया जाता है। इसी में एक गाड़ी शनिवार दोपहर ड्राइवर लेकर निकल रहा था। मोड़ पर घुमते समय पलट गई। आसपास अनाज से भरी बोरियां पड़ी थी, जिससे एक बार पलट कर ही गाड़ी रुक गई। बोलेरो के पलटते ही एक मजदूर नीचे गिरा, दूसरा मजदूर बोलेरो में लदे अनाज के ऊपर था, वो पास ही पड़ी बोरियों पर जा गिरा। वहीं पीछे खड़ा मजदूर नीचे उतर गया। एक अन्य मजदूर ने भी कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि ड्राइवर भी सुरक्षित है, जिसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!