राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के ट्रेन की चपेट में आ जाने घुटने के पास से पैर के कट जाने की खबर सामने आयी है। घटना देर शाम को लालगढ़ स्टेशन के पास की है। जहां पर आसपास घुमने और कबाड़ जैसा सामान इकठ्ठा करने वाला युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते घुटने के पास से उसका पैर कट गया।
युवक खून से लथपथ हो गया। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और युवक को पीबीएम अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू कराया है। युवक अलवर का रहने वाला बताया जा रहा है जो कि घर से गायब था।
युवक प्लेटफॉर्म नंबर 3 व उसके ट्रैक के बीच में घायल अवस्था में मिला। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत सहित टीम मौके पर पहुंची। युवक के दाहिना पैर घुटने से नीचे कटकर अलग हो गया है।


