राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ताले तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में हिम्मटसर निवासी ब्रजलाल पुत्र गणपतराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ग्रमा हिम्मटसर में 21 सितम्बर की सुबह की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ ढ़ाणी में रहता है। 21 सितम्बर की सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे तो उन्होने ने फोनकर बताया कि गांव के मकान में ताले टूटे हुए है। प्राथी्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के तोल तोड़कर 40 हजार की नकदी के साथ आभूषण चेारी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर इस दौरान कपड़ों से भर एक सूटकेश था वो भी ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!