राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्यूटी पर गए व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के टिडी अनुसंधान केन्द्र पवनपुरी में 2 नवम्बर की रात की है। जहां पर ड्यूटी पर तैनात राजेश कुमार शर्मा पुत्र तुलसीराम की अचानक मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता उदित शर्मा ने मर्ग दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता की टिडी अनुसंधान केन्द्र पर ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान उसके पिता तैनात थे। जब जाप्ता केन्द्र पर आया तो उसके पिता अचेत अवस्था में मिले। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!