Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आईआईसी वुमेंस टी-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम ने मुकाबला हरा दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब रही।

 

 

टीम इंडिया की तरफ इस मैच में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 17 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

 

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 91 रन की साझेदारी हुई। मंधाना इस मैच में 44 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुई। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने 35 बॉल पर 36 रनों की पारी खेली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!