Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के सवा महीने बाद ही विवाहिता के आभूषण लेकर फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर विवाहिता आभूषण लेकर गायब हो गयी। इसको लेकर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है। बिग्गाबास निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र का विवाह 9 मार्च 2025 को नीम का थाना के ढाणी बारीयाला निवासी व्यक्ति की पुत्री के साथ हुआ। परिवादी व उसका बेटा 12 अप्रैल को मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर नवविवाहिता व उसकी सास थे। रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर गई और लौट कर आई तो उसकी बहू घर में नहीं मिली। वह अपने साथ विवाह में उसे दिए सोने-चांदी के गहने लेकर घर से कहीं चली गई। रात साढ़े दस बजे उसका पुत्र घर पहुंचा तो परिवादी को फोन कर सूचना दी। वह किसी विवाह समारोह से काम कर रात करीब एक बजे घर पहुंचा तो विवाहिता के पिता को फोन किया। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए प्रयास किए व रविवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!