राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने मंडल कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष शरद रंगा, अर्जुन विश्नोई, जुगल आचार्य, मधु भाटी, विमला स्वामी, चंद्रप्रकाश करनाणी को बनाया गया है। वहीं संघनिष्ठ कार्यकर्ता रघुनंद आचार्य को महामंत्री बनाया गया है। आचार्य लंबे समय से संगठन से जुड़े रहें है और पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रहे है। वहीं एक अन्य महामंत्री के रूप में दीपक व्यास को नियुक्त किया गया हे। मंत्री बल्लू राम ओड, अनिल पांडे, शिवराज सिंह, ज्योति व्यास, सुशील कुमार, किशन सारस्वत, कोषाध्यक्ष शायर सिंह पंवार, आईटी संयोजक भगवान नायक, मीडिया संयोजक घनश्याम गहलोत, सोशल मीडिया संयोजक किशन सोनी के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!