राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों फ्रांस मे शिखर सम्मेलन में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर साइन हुए। जिसके बाद दोनो देशों के साथ पुरी दुनिया ने राहत ली लेकिन ये राहत टं्रप के बयानों के चलते खटाई में पड़ती हुई नजर आ रही है। अपने बेतुके बयानों और बार-बार बयानों को बदलने के लिए सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दोनो देशों के बीच तल्खी बढ़ा दी है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच टेबल टॉक शुरू हो गयी थी।
दोनो देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किए कराए पर पानी फैर दिया। जिसके बाद बैठक को रोक दिया गया और बातचीत एकबारगी बंद हो गयी है। दरअसल स्विट्जरलैंड में 21 जून को ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत ट्रम्प की धमकी की वजह से खत्म हो गई। ईरानी वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा, करीब 80 मिनट की बातचीत के बाद मुझे पता चला कि ट्रम्प ने हमारे राष्ट्रपति, हमारी वार्ता टीम और हमारे इलाके को लेकर धमकी भरे बयान दिए हैं।
गालिबाफ ने कहा कि इसके बाद ईरानी डेलिगेशन ने बैठक खत्म कर दी और वहां से चला गया। उन्होंने बताया कि बाद में अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के जरिए एक और बैठक करने की इच्छा जताई, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया। ईरानी टीम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हाथ मिलाने और संयुक्त फोटो सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसे लेकर जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, लोग सोचते हैं कि केवल नेतन्याहू ही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन कई बार ट्रम्प के अचानक और सख्त बयानों से भी तनाव पैदा हो जाता है।


