Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार पुलिस टीमों द्वारा नशे के कैंसर पर प्रहार किया जा रहा है।

बीते दिनों ही नापासर थाने की कमान संभालने वाली थानाधिकारी कविता पूनिया द्वारा लगातार अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चौतरफा वार किया जा रहा है। कल ही पूनियां की टीम ने होटल में दबिश देकर एमडी, अफीम के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज पूनिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे नंबर 11 पर रोही हिम्मतासर में थार एक्सोटिका रिसोर्ट के पास एक स्कूटी सवार को रोका ओर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के पास से 30.65 ग्राम अवैध एमडी जब्त की है। पुलिस ने बज्जू के रहने वाले मुकेश विश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया,प्रदीप कुमार, गोगराज, विजयपाल, गोरखाराम शामिल रहें। बता दे कि पूनिया की अगुवाई में लगातार नापासर पुलिस एक्शन में है और बीते कई दिनों में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्कर खौफ में हैं।

 

नाल पुलिस की कार्रवाई- वहीं दूसरी तरफ नाल पुलिस ने भी नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवााई करते हुए अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने यह कार्रवाई की है। नाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने कार्रवाई करते हुए हाल खारा निवासी गोविंद पुत्र नारायण राम को 29.08 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विकास विश्नोई, सुभाषचन्द्र, गौरीशंकर, दिनेश कुमार, रमेश शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!