Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारोंं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पिस्टल के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। दो थानों की टीमों ने यह कार्रवाई है। कार्रवाई हनुमानगढ़ जिले में की गयी है। जहां पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर और पल्लू थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्टल, पांच मैगजीन और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई में नोहर थाना पुलिस ने नोहर-अरड़की रोड स्थित साहवा बाईपास तिराहे से ललानिया निवासी अभिषेक सिंह उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई नोहर-साहवा रोड पर आपूवाला माइनर के पास की गई।

 

यहां खरसंडी निवासी गगन को एक अवैध देसी पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई पल्लू थाना पुलिस ने पल्लू-नोहर रोड पर नाकाबंदी के दौरान की। यहां खरसंडी निवासी दिनेश कुमार को 32 बोर की देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!