Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी चालक की आंखो में मिर्ची डालकर लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीओ संग्राम ङ्क्षसह के सुपरविजन में कोलायत पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में परिवादी गणेश ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 21 जुलाई की रात को वह टैक्सी लेकर खाखुसर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक युवक टैक्सी किराये पर लेकर खाखुसर रोही में पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी आंखो में मिर्ची डालकर टैक्सी लूटकर फरार हो गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और करीब 100 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मुख्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और लूटी गई टैक्सी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!