राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा में सुडसर के पवन स्वामी को नई जिम्मेवारी दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर और बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी ने जिला कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमे टेऊ सूडसर के पवन स्वामी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं सेरूणा के गौरी शंकर स्वामी को सोशल मीडिया संयोजक,टेऊ के रेवंत सैन को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी है। बता दे कि पवन स्वामी पूर्व में भाजपा में सोशल मीडिया के जिला संयोजक रह चुके हैं। स्वामी के इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!