राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार सुसाइड की खबरों से आमजन भय में है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से सुसाइड की खबरें सामने आ रही हे। ऐसी ही खबर नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नायकों के मोहल्ले से सामने आयी है। इस सम्बंध में पवन नाई ने रिपोर्ट देेते हुए बताया कि 14 अप्रैल की दोपहर ो उसके भाई सोनू ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





