Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Student protest  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सैकड़ों प्रिंसिपल के तबादलें किए गए थे। जिसके बाद नापासर में छात्रों ने प्रिंसिपल के तबादलें को हंगामा कर दिया। मामला राजकीय सीनियर सेकेंडरी उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर में बुधवार सुबह माहौल गर्मा गया। विद्यालय के छात्रों ने अचानक गेट पर बैठकर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

छात्रों का कहना है कि डॉ. चौधरी ने अल्प समय में स्कूल का चेहरा बदल दिया था। खेलों को बढ़ावा दिया, संस्कृत संकाय शुरू करवाया और विद्यार्थियों को दोस्त की तरह गाइड किया। ऐसे में उनका 300 किलोमीटर दूर जैसलमेर तबादला समझ से बाहर है। मंगलवार को जैसे ही सिंथल गांव के विद्यालय से आए नए प्रिंसिपल ने कार्यभार संभाला, वैसे ही छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा।

 

सुबह सुबह 200 छात्र जुटे और साफ कह दिया – “जब तक हमारे प्रिंसिपल वापस नहीं लगाए जाते, तब तक गेट से नहीं हटेंगे।” छात्रों ने चेतावनी भी दी। छात्रों का कहना है कि आज हम 200 हैं, कल 500 होंगे और परसों 1000ज् अगर जरूरत पड़ी तो पूरा गांव हमारे साथ खड़ा होगा। छात्रों का कहना है कि हम राजनेता नहीं हैं, सिर्फ विद्यार्थी हैं, और हमें इतना पता है कि छात्र हितों को नजरअंदाज कर किसी प्रिंसिपल का इस तरह तबादला गलत है।

 

धरने में मयंक बोहरा, मनीष पूरी, यशवंत सोनी, नरेंद्र जाट, मोहित सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशन दईया,पूर्व छात्र सोहनलाल गोदारा,जस्सू नायक, रविन्द्र, बालकिशन समेत कई पूर्व छात्र भी शामिल होकर समर्थन देने पहुंचे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!