राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा का खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर गांव की है। जहां पर ग्राम पंचायत के भवन में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को खंडि़त किया है। इस सम्बंध में पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज कुमार जाट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतिमा खंडि़त करने का मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहब की मूर्ति के नाक व कान को क्षतिग्रस्त किया साथ ही पंचायत भवन के चैनल गेट को तोड़कर अलमारी से रिकॉर्ड के साथ छेडछाड़ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण का कहना है कि असमाजिक तत्वों ने आपसी भाईचारे में दरार डालने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया है जो कि अत्यंत निंदनीय है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!