Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती को किडनैप कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर देर रात को युवती को किडनैप कर कुछ लोग ले गए। इस सम्बंध में युवती के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह रतनगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात वह एक रिश्तेदार के यहां कीर्तन में गए हुए थे। घर पर उनकी 18 वर्षीय बेटी, उसकी मां और 2 छोटे बच्चे मौजूद थे।

 

देर रात जब वह घर लौटे और अपने कमरे में सो गए। इसी दौरान देर रात चार-पांच लोग घर के दरवाजे के ऊपर से अंदर घुस आए। उन्होंने युवती का मुंह हाथ से दबाकर उसे जबरन उठाना शुरू कर दिया। युवती की मां के शोर मचाने पर पिता बाहर आए। उन्होंने देखा कि कुछ युवक उनकी बेटी को गाड़ी में डाल रहे थे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो अन्य युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और धक्का देकर गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर किडनैप का मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!