राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान सरकार के लोक शिकायत निवारण विभाग ने एक आदेश जारी कर दलीप सिंह राजपुरोहित (एडवोकेट), डेह, श्री कोलायत को उपखंड स्तरीय जन अभियोग सतर्कता समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यह आदेश लोक शिकायत निवारण विभाग के उप सचिव जगदीश लाल मीणा द्वारा जारी किया गया है।

 

राजपुरोहित के मनोनयन से उपखंड स्तर पर आमजन की समस्याओं, जन शिकायतों एवं प्रशासनिक सतर्कता से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में तेजी आएगी। एडवोकेट दलीप सिंह राजपुरोहित लंबे समय से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके मनोनीत होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

मनोनयन पर आभार जताते हुए दलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा उपखंड क्षेत्र के आमजन की समस्याओं को सतर्कता समिति के मंच पर उठाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। बता दे कि राजपुरोहित जनहित और सामाजिक कार्यो से भी वर्षो से जुड़े है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!