-गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
-दोनो युवक रिश्ते में है भाई
-घायल बताया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार देर रात को फायरिंग हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर थाना क्षेंत्र के नखत बन्ना मंदिर के पास की है जहां पर रिश्ते में दो भाईयों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर पिस्टल से गोली मार दी। जो कि उसके पसलियों में लगी है। जानकारी के अनुसार कुम्हारों के मौहल्ले निवासी मोहन कुमार और उसके बुआ का बेटा रेवतंतराम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान रेवंतराम ने मोहन को गोली मार दी। गोली युवक के पसलियों में फसी हुई बताया जा रहा है। घटना के बाद रेवंतराम फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली मारने के पीछे के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!