राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीते दिनों श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालुओं की गाड़ी पर नागौर में लाठी,डंडो से गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गयी थी। जिसके बाद आज नागौर में जोधपुर रोड़ पर स्थित गौशाला में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पांच पुलिस थानोंं की टीमों ने यह अभियान चलाया। बस पर हमले के मुकदमे में श्रवण सैन का नाम भी शामिल है। घटना के बाद से वह फरार है। गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज से पूछताछ करने के लिए ही आज हथियारबंद पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कृष्ण गोशाला पहुंचे। हालांकि पुलिस को वहां कोई भी नहीं मिला।

बीते दिनों श्रद्धालुओं से भरी बस के ड्राइवर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। कुछ अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के सिलसिले में आज सदर, पांचौड़ी, कोतवाली और खींवसर पुलिस थाना समेत पुलिस लाइन के जाब्ते के साथ गोशाला पहुंचे थे, हालांकि वहां कोई नहीं मिला।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!