राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तिरूपति मंंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद के बाद राजस्थान में भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। डिपार्टमेंट की और से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 23 से 26 सितम्बर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में स्थित मंदिर में सवामणी और नियमित रूप से दिए जाने वाले प्रसाद के नमूने लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री की पहल पर राजस्थान में चलाए जा रहे अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत यह चेकिंग की जाएगी। इसमें सभी बड़े मंदिर जहां रेगुलर रूप से प्रसाद भोग के रूप में बनाया जाता है। ऐसे सभी मंदिरों में बनने वाले प्रसाद और सवामणि में बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!