राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के कोड़मदेसर में भाजपा के सदस्यता अभियान में हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। कोड़मदेसर में आज भाजपा का सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाया था। दोपहर में सदस्यता अभियान चल रहा था। इसी दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने टैंट में पहुंचकर वहां लगे फ्लेक्स,पोस्टर फाड़ दिए और कुर्सियां तोड़ते हुए हंगामा करने लगे। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी हंगामा करने आए लोगों से उलझ गए। दोनो तरफ से हल्की पत्थरबाजी भी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौेके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है। ये लोग कौन थे? और यहां तोडफ़ोड़ क्यों की गई? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!