Red Fort Blast राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देश की राजधाानी से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां लाल किले के पास कार में धमाका हुआ है। धमाके के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। जाानकारी के अनुसार सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाडिय़ां जल गईं।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट खड़ी हुई कार में हुआ। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई। पास खड़ी दो और कारें जलकर खाक हो गईं। इस धमाके के बाद इलाके में दहशत मच गई है। धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट के बाद जो तस्वीरें आ रही हैं वो विचलति करने वाली हैं। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 24 लोग घायल हुए है। धमाके के बाद दिल्ली,मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!