राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर से स्कार्पियों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के जयमलसर में 22 मई की रात की है। इस सम्बंध में जयमलरस निवासी मोहन सिंह ने विक्रम, गजेन्द्र, छैलु, अजय, शिशपाल, दुर्जन, हुक्मङ्क्षसह, कालु व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से टैक्टर से स्कार्पियों को टक्कर मारी। आरोप है कि इस दौरान प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट भी की गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE