राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्री नवदुर्गा रामलीला कमेटी, मोहता चौक, के तत्वाधान मे नवरात्री के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकराना पिरोल के अंदर मोहता चौक मे 3 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। संस्था से जुड़े लोकेश जोशी ने बताया की पिछले 2 महीने से कलाकार अपना अभ्यास निरंतर कर रहे है और इस बार का आयोजन पिछली बार से काफ़ी बेहतर होगा। इसके लिए संस्था के मुख्य कार्यकर्ता ललित जोशी लालू ने बताया की इस वर्ष कलाकारों मे एक नया जोश और उमंग है साथ ही आयोजको ने भी अपनी तैयारी शुरू करदी है। इस 11 दिवसीय कार्यक्रम मे दर्शकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, आकर्षक डेकोरेशन के साथ आधुनिक डीजे साउंड की व्यवस्था की जाएगी।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!