Rajasthan News राजस्थान 1st  न्यूज,नेटवर्क। पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर देने और फिर रातभर शव के पास बैठे रहने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके की है। जहां पर बिचून गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ साल की मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

 

रूह कंपा देने वाली बात यह है कि हत्यारा पति पूरी रात अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के खून से सने शवों के पास बैठा रहा। सुबह जब गांव के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले, तब उसने खुद बाहर आकर ठंडे दिमाग से इस खौफनाक सच को कबूला।
वारदात बुधवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले दो महीनों से अनबन चल रही थी। बुधवार रात को विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखी तलवार निकाली और सो रही पत्नी व 8 साल की बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

चीख-पुकार शांत होने के बाद आरोपी घर से भागा नहीं। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यही है कि रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक वह कमरे में क्या कर रहा था क्या वह पछतावे में था या किसी और बड़ी वारदात की फिराक मे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!