Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फलौदी और जयपुर में हादसों के बाद प्रदेश सरकार ने बीती रात को ट्रेफिक तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवई का निर्णय किया है। पुलिस,परिवहन,सावर्जनिक विभाग अगले 15 दिनों तक अभियान चलाएंगे। हादसे के बाद देर रात मुख्यमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक व रोड सेफ्टी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आदेश जारी किए है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का लाइसेंस रद्द हो। हाईवे के आस-पास अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाएं। प्रदेश में अवैध कटों को बंद किया जाए, ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
समय पर कार्यवाही नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राज्य सरकार प्रदेश में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से प्रदेशभर में मंगलवार (4 नवम्बर) से आगामी 15 दिन तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाए।

मुख्यमंत्री ने परिवहन और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड के बार-बार चालान होने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाए।सीएम शर्मा ने एनएचएआई के अधिकारियों को राजस्थान में भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे समस्त अवैध निर्माणों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा- सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सभी संकेतक तथा विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर आराम स्थल, ट्रक ले-बाई और स्लिप लाइन के संकेतकों के निश्चित स्थान लगे होने की सुनिश्चित करें।
शर्मा ने कहा कि सभी जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक अवैध कटों को बंद कराने के लिए विशेष कार्रवाई करें। सार्वजनिक निर्माण विभाग सभी व्यस्ततम राज्य राजमार्गों के अवैध कटों पर रेलिंग लगाए। परिवहन विभाग को हाईवे पर रॉग्न साइड आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर इंटरसेप्टर तैनात कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में नो एंट्री जोन में गलत समय पर भारी वाहन आने पर सख्त कार्रवाई की जाए। नो एंट्री जोन के क्षेत्र व समय की पुन: समीक्षा की जाए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!