Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पूर्व मंत्री के दो सालों में ही भाजपा में दम घुटने लगा है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री ने भाजपा छोड़ दी है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय का दो साल में ही भाजपा से मोह भंग हो गया है। मालवीय ने बीजेपी छोड़ दी है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है। मालवीय ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस के महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात की।

 

मालवीय ने कहा कि बीजेपी की सत्ता होते हुए भी मैं जनता के काम नहीं करा पा रहा हूं। भाजपा सरकार में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। मनरेगा का भुगतान महीनों से अटका है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मैंने कई बार मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को चि_ी लिखी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुझे महेन्द्रजीत सिंह मालवीय का पत्र मिला है। जिसमे उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी छोडऩा मेरी भूल है। कांग्रेस ने हमेशा मुझे मान सम्मान दिया है, मैं कांग्रेस की रीति-नीति को मानने वाला व्यक्ति हूं। भारतीय जनता पार्टी में जाना मेरी बहुत बड़ी भूल थी, ऐतिहासिक भूल थी।

 

भारतीय जनता पार्टी से मैंने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी में मेरा दम घुट रहा है, मैं एक सेकेंड भी वहां रहना नहीं चाहता हूं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!